Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुई तीन सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पांच लोगों ने नामांकन फार्म लिए हैं। इनमें से एक्सेल की दो सीटों के लिए दो नामांकन पत्र लिए गए। जबकि, ईआरसी की एक सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है।
एक्सेल में दो सदस्य निर्विरोध हो सकते हैं निर्वाचित एक्सेल डिवीजन की क्षेत्र संख्या चार और पांच के लिए क्रमशः रविंद्र कुमार और बीके सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। माना जा रहा है कि अगर दोनों उम्मीदवारों के नामांकन फार्म सही पाए गए तो यह दोनों निर्विरोध निर्वाचित माने जाएंगे। क्षेत्र संख्या 49 ईआरसी के तहत आता है।
ईआरसी की एक सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए हैं। इस सीट के लिए जिन लोगों ने नामांकन लिया है। उनका नाम विश्वनाथ घोष, सुनील कुमार प्रसाद और समरेश कुमार है।14 अप्रैल को जमा होगा नामांकन सभी लोग 14 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
यह नामांकन पत्र कंपनी परिसर स्थित पुराने कैंटीन के निर्धारित काउंटर पर जमा होगा। 14 अप्रैल को ही नामांकन पत्रों की जांच होगी और वह उम्मीदवारों के नामांकन का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

