Home » Jamshedpur News : ट्रेजरी घोटाले के बाद जमशेदपुर में अलर्ट, सरकारी कर्मी के कार्यरत होने की पुष्टि के बाद ही जारी होगा वेतन

Jamshedpur News : ट्रेजरी घोटाले के बाद जमशेदपुर में अलर्ट, सरकारी कर्मी के कार्यरत होने की पुष्टि के बाद ही जारी होगा वेतन

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में ट्रेजरी घोटाला सामने आने के बाद जमशेदपुर में कोषागार के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कोषागार के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के वेतन की निकासी पूरी तरह ठोक-बजा कर ही की जाए। हर एक डीडीओ बिल की जांच हो और यह भी देख लिया जाए कि जिस अधिकारी या कर्मचारी का वेतन निकाला जा रहा है वह वास्तविक रूप में संबंधित विभाग में काम कर रहा है या नहीं।

कोषागार का डीसी ने किया औचक निरीक्षण

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को कोषागार का औचक निरीक्षण किया। कोषागार के माध्यम से सरकारी विभागों और निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा राशि की निकासी या भुगतान के संदर्भ में पूरी प्रक्रिया पर गहन निगरानी रखने की हिदायत दी है। डीसी ने कहा कि कोषागार जिले की वित्तीय स्थिति के लेखाजोखा का ब्रेन होता है। कोषागार पदाधिकारी यह जरूर सत्यापित कर लें कि डीडीओ के द्वारा पेश किया गया विपत्र कोषागार संहिता के नियम के अनुकूल है या नहीं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि निकासी प्राप्त आवंटन में लिखे गए दिशा-निर्देश के अनुसार ही हो।

डीसी ने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि हर एक डीडीओ बिल की गहन जांच करें । उन्होने कर्मियों के मानदेय या वेतन के भुगतान के मामले में कहा कि स्थापना कर्मी का नाम, पदनाम, जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का मिलान ऑनलाइन या सर्विस बुक से करते हुए उसके वेतन भुगतान के पूर्व कार्यालय में उनके वास्तविक रूप से कार्यरत होने के संबंध में संतुष्ट हो लिया जाए। सभी कर्मियों को वेतन भुगतान उसके पक्ष में निर्गत पे स्लिप या सर्विस बुक में अंकित लेखा सत्यापन के आधार पर ही किया जाए। वेतन या पेंशन भुगतान के पूर्व कर्मियों के बैंक खाता संख्या का सत्यापन उसके पासबुक या चेक के आधार पर निश्चित रूप से कर लिया जाए ।

उपायुक्त ने कोषागार में प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थित की जानकारी ली तथा क्लर्क से प्रतिनियुक्ति अवधि पूछी। उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से बुक ट्रांस्फर, सब अलॉटमेंट, अनयूज्ड अलॉटमेंट, फ्रेश अलॉटमेंट की जानकारी ली गई। साथ ही जिला में कितना पीएल एकाउंट और पीएल सबहेड है उन सभी का डिलेट मांगे। कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया है वैसी राशि जो खर्च नहीं हो पाएगी उनको संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सरेंडर करायें । उन्होने प्रत्येक सप्ताह एसी/डीसी विपत्र समायोजन और पीएल खाता की समीक्षा हेतु निर्देशित किया। मौके पर कोषागार पदाधिकारी श्री सीताराम प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव उपस्थित थे।

Read Also- Jamtara Cyber थाना के सिपाही ने ही ठग लिए 39 लाख रुपये; नीलामी में चारपहिया वाहन दिलाने के नाम पर लगाया चूना

Related Articles

Leave a Comment