Home » वीमेंस यूनिवर्सिटी में टेक महिंद्रा का प्लेसमेंट ड्राइव 27 को, छात्र भी हो सकते हैं शामिल

वीमेंस यूनिवर्सिटी में टेक महिंद्रा का प्लेसमेंट ड्राइव 27 को, छात्र भी हो सकते हैं शामिल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Jamshedpur women’s University : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में आगामी 27 अगस्त को को टेक महिंद्रा की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि यह छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

यूनिवर्सिटी के पीआरओ डॉ सनातन दीप ने कंपनी के कैंपस हायरिंग हेड प्रत्युष राहुल के हवाले से बताया है कि टेक महिंद्रा कम्पनी की ओर से झारखंड में 15 हजार पदों का सृजन किया जा रहा है। राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आगामी 27 अगस्त को जमदेशपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी यह आयोजन करने की योजना है। वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में पास आउट यूजी और पीजी के छात्र -छात्राएं इस कैंपस ड्राइव में शामिल हो सकते हैं।

चयनित छात्र-छात्राओं को बिजनेस प्रोसेस एसोसिएट के तौर पर बैकिंग कार्य, ई-कॉर्मस संबंधित अनेक कम्पनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

कोल्हान के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकते हैं। इस से संबंधित लिंक जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles