Home » Jamshedpur : जीरो टॉलरेंस अभियान में 55 अपराधी गिरफ्तार, 10 असलहे बरामद

Jamshedpur : जीरो टॉलरेंस अभियान में 55 अपराधी गिरफ्तार, 10 असलहे बरामद

Jamshedpur : बदमाशों के खिलाफ जुलाई से चल रहा पुलिस का खास अभियान, तक 27 केस दर्ज

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Zero Tolerance Campaign
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के अवैध कारोबार और अवैध हथियार रखने तथा फायरिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने जुलाई 2026 से विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 55 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 17 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 54 किलोग्राम गांजा और 91.25 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है।

इसी तरह अवैध हथियार रखने और फायरिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ 10 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 देशी हथियार, जिनमें सात देशी पिस्टल और तीन देशी कट्टा शामिल हैं, बरामद किए। इसके अलावा 15 जिंदा कारतूस और 20 खोखा भी बरामद किया गया।

पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार, हथियारों की तस्करी और फायरिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस को अपने सूचना तंत्र को और मजबूत करने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए भी कहा गया है।

जमशेदपुर पुलिस अब अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के मुख्य स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, बिक्री या तस्करी तथा अवैध हथियारों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी स्थानीय थाना, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 06572431030 और 06572431028 अथवा डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले लोगों की जानकारी के आधार पर पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगी।

Read Also: Jamshedpur Accident : मानगो में सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की इलाज के दौरान रांची के रिम्स में मौत, ट्रक ड्राइवर पर केस

Related Articles

Leave a Comment