Home » Jamshedpur Accident : मानगो में सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की इलाज के दौरान रांची के रिम्स में मौत, ट्रक ड्राइवर पर केस

Jamshedpur Accident : मानगो में सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की इलाज के दौरान रांची के रिम्स में मौत, ट्रक ड्राइवर पर केस

Jamshedpur Accident : रांची के रिम्स में चल रहा था इलाज, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर मून सिटी के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में कपाली निवासी मोहम्मद शमशीर (55) की इलाज के दौरान रांची के रिम्स में मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमशेर और एक अन्य व्यक्ति बाइक से मानगो चौक से डिमना चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मून सिटी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े थे। हादसे में दोनों के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान मोहम्मद शमशीर की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे का इलाज चल रहा है।

मामले को लेकर शमशीर के भाई आजाद नगर निवासी फैजल के आवेदन पर मानगो थाना में हादसे को अंजाम देने वाले वाहन के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read Also: Jamshedpur News : गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर सर्वदलीय बैठक, प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

Related Articles

Leave a Comment