Home » Education News : आइआइटी में प्रवेश के बाद नामांकन वापस लेने वाले नहीं दे पाएंगे जेईई एडवांस्ड

Education News : आइआइटी में प्रवेश के बाद नामांकन वापस लेने वाले नहीं दे पाएंगे जेईई एडवांस्ड

Jharkhand Hindi News : 23 अप्रैल से जेईई एडवांस के लिए आवेदन, 17 मई को परीक्षा, जेईई मेन के टाप 2.50 लाख परीक्षार्थी एडवांस्ड में होंगे शामिल, धनबाद से 400 से अधिक छात्र जेईई मेन प्रथम सत्र में हुए सफल, दो मई तक आवेदन करने का अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, प्रवेशपत्र 11 मई से उपलब्ध

by Mujtaba Haider Rizvi
education News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : देश के 23 आइआइटी में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई एडवांस के आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। आइआइटी रुड़की ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। भारतीय छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू की होगी। विदेशी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

जेईई मेन के टाप 2.50 लाख परीक्षार्थी दो मई तक आधिकारिक वेबसाइट जेईईएडीवी डाट एसी डाट इन पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा 17 मई को दो पालियों में होगी। इसका प्रवेशपत्र 11 मई को जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड 17 मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा 17 मई को एक ही दिन में दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर 2.30 से संध्या साढ़े पांच बजे तक होगा। जेईई मेन के प्रथम सत्र में धनबाद से 400 से अधिक छात्र सफल हुए हैं।

जेईई एडवांस में लगातार दो वर्ष हो सकते हैं शामिल

इंजीनियरिंग के विषय विशेषज्ञ अजयवीर सिंह ने बताया कि जेईई एडवांस में सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने जेईई मेन 2026 के पेपर-वन (बीई-बीटेक) में टाप 2.50 लाख रैंक तक स्थान प्राप्त किया हो। किसी भी उम्मीदवार को जेईई एडवांस में अधिकतम दो बार शामिल होेने की अनुमति है। ये दोनों प्रयास लगातार दो वर्षों में होने चाहिए। इसमें गैप न हो।

उम्मीदवार का कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पहली बार 2025 या 2026 में शामिल होना आवश्यक है। भौतिकी, रसायन और गणित विषय अनिवार्य हो। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले किसी भी आइआइटी में प्रवेश लेने के बाद नामांकन वापस ले चुके हैं, वो जेईई एडवांस्ड देने के पात्र नहीं होंगे। जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Read Also- Garhwa Firing : गढ़वा में हर्ष फायरिंग, बारात में शामिल एक युवक घायल

Related Articles

Leave a Comment