रांची: झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक (Jh Cabinet Meeting) मंगलवार काे रांची में आयाेजित हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम हेमंत साेरेन की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में जमशेदपुर में बनने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय, काे लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। इसके तहत मंत्रिमंडल ने विवि के संचालन हेतु शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के सृजन काे अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इस विवि के लिए 36 एकड़ जमीन गालूडीह के पास हेंदलजुरी में चिन्हित किया गया है।

विश्वविद्यालय के निर्माण का उद्देश्य जनजातीय भाषा और आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सहेजना, उन पर शोध करना तथा आदिवासी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही कैबिनेट ने अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए भी प्रस्ताव पारित किया।
सीएम हेमंत साेरेन का है ड्रीम प्राेजेक्ट:
जनजातीय विश्वविद्यालय की बात करें ताे यह झारखंड के सीएम हेमंत साेरेन का ड्रीम प्राेजेक्ट है। उन्हाेंने सीएम बनने के बाद इस विवि काे बनाने की घाेषणा की थी। 2021 में इससे संबंधित प्रस्ताव विधानसभा से पारित किया गया जबकि 2022 में राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान की और अब पद सृजन की प्रक्रिया शुरू हाे रही है।
यह भी जानिए विवि के बारे में:
:: पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय जमशेदपुर होगा और क्षेत्राधिकार संपूर्ण झारखंड में रहेगा।
:: विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सर्च कमेटी की अनुशंसा पर राज्यपाल करेंगे।
:: जनजातीय विश्वविद्यालय सभी वर्गों, जातियों और पंथों के लिये खुला रहेगा। ज़रूरत के हिसाब से किसी भी ज़िले में रीजनल सेंटर खोला जा सकेगा। विश्वविद्यालय में 10 संकाय में छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
:: इस विश्वविद्यालय के खुलने से झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के छात्रों को भी लाभ मिलेगा।
कैबिनेट की बैठक में जिन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है वो इस प्रकार हैं:
:: गुमला अंतर्गत खूंटी तोरपा कोलेबिरा पथ के निर्माण के लिए 30 करोड़ से ज़्यादा की स्वीकृति
:: गिरिडीह स्थित बोडो हवाई अड्डा के रनवे विस्तार के लिए 25 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की सहमति,17 एकड़ रैयती है जिसके लिए 60 करोड़ से ज़्यादा की राशि की स्वीकृति
:: देवघर पलुजोरी में रकबा 18 एकड़ भूमि,9 करोड़ से ज़्यादा
:: प्रसाशनिक सेवा के जॉइंट सेकरेट्री और उपर के अधिकारी को लैपटॉप और टैबलेट की सुविधा
:: एनसीसी के कैडेट को शिविरों के दौरान भोजन भत्ता में वृद्धि,150 रुपये प्रति दिन
:: भरत सिंह सेवा निर्मित कार्यपालक अभियंता गुमला से प्राप्त आवेदन को किया गया रिजेक्ट
(Jh Cabinet Meeting)
:: सोशल ऑडिट यूनिट को 1860 के अंतर्गत सोसाइटी के रूप में निबंधित करने की स्वीकृति
:: अनगबाड़ी सेविका सहायिका नियामवली में संशोधन की स्वीकृति। 30 अप्रैल के बाद अगर वह कार्य से निर्वित होती है तो अगले विद्या पर 30 अप्रैल से कार्य से निर्वित मानी जाएगी
:: राज्य में 2500 अतिरिक्त आंगनबाड़ी भवन का होगा निर्माण, 277 करोड़ से ज़्यादा की स्वीकृति
:: अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग के धार्मिक स्थल मसना के घेराबंदी की स्वीकृति
:: रांची में होटल ताज का होगा निर्माण,6 एकड़ भूमि लीज पर आवंटित।
:: राज्य सरकार के पदाधिकारी को राज्य के अलावा बाहर की जांच एजेंसी से नोटिस प्राप्त होता है तो अनुपालन के लिए एसओपी उसमें दिशा निर्देश।
:: आठ जिलों में बनेंगे साइबर अपराध थाने

