Home » Jharkhand Assembly budget session : 108 एंबुलेंस सेवा और रोजगार के मुद्दे पर गरमाई विधानसभा

Jharkhand Assembly budget session : 108 एंबुलेंस सेवा और रोजगार के मुद्दे पर गरमाई विधानसभा

by Yugal Kishor
Jharkhand assembly session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन 108 एंबुलेंस सेवा और रोजगार के मुद्दों पर जमकर बहस हुई। सत्ता और विपक्ष दोनों ही इस विषय पर सरकार को घेरने में लगे रहे। विधायक अमित कुमार यादव ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग उठाई, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जानकारी दी कि कोडरमा में मेडिकल कॉलेज का 38% निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण में धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और जमशेदपुर में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

108 एंबुलेंस सेवा को लेकर विवाद

विधायक स्टीफन मरांडी ने 108 एंबुलेंस सेवा और सदर अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं को और मजबूत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा का जिम्मा अब नई एजेंसी को सौंपा गया है और इस पर कार्य जारी है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पांच सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल और 108 एंबुलेंस सेवा को और मजबूत करने की योजना है। वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सेवा की नियमावली में संशोधन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

रोजगार के मुद्दे पर सरकार का बयान

विधानसभा में श्रम मंत्री संजय प्रसाद सिंह यादव ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार की पहल को साझा किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने 24 जिलों में से 18 जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए हैं और कुटीर एवं मध्यम उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है। विधायक प्रदीप यादव ने शिकायत की कि उनके सवालों के जवाब समय पर नहीं मिल रहे हैं। इस पर स्पीकर ने सभी विभागों को समय पर उत्तर देने का निर्देश दिया। हालांकि, प्रदीप यादव ने जवाब में देरी पर नाराजगी जताई और संबंधित सचिव पर कार्रवाई की मांग की।

धनबाद पेयजलापूर्ति योजना पर भी चर्चा

भा.ज.पा. विधायक राज सिन्हा ने 917.69 करोड़ रुपये की धनबाद पेयजलापूर्ति योजना पर चर्चा न होने को लेकर सवाल उठाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने जवाब दिया कि धनबाद में कुल 12 योजनाएं चल रही हैं। इनमें से स्टेट प्लान की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि नगर विकास विभाग बाकी योजनाओं पर काम कर रहा है।

Related Articles