Home » Ranchi News : विधानसभा में जगराहा डैम का मुद्दा गूंजा, सरकार लाएगी नई योजना, बिजली विभाग में जल्द भर्ती

Ranchi News : विधानसभा में जगराहा डैम का मुद्दा गूंजा, सरकार लाएगी नई योजना, बिजली विभाग में जल्द भर्ती

जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि डैम निजी जमीन पर स्थित है, इसलिए विभाग सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हालांकि उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार जल्द नई योजना लाएगी, जिसके तहत 2.5 एकड़ तक के छोटे तालाबों का भी जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण किया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Vidhansabha Budget Session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची में चल रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जगराहा डैम का मुद्दा जोर-शोर से उठा। सरयू राय ने चंदवा स्थित इस डैम की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार से सवाल किए।

उन्होंने बताया कि टोरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से लगातार साफ पानी निकलकर करीब तीन किलोमीटर दूर जगराहा डैम में जमा होता है। यह डैम क्षेत्र में जलापूर्ति और मत्स्य पालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान में इसमें प्लास्टिक, गाद, जलकुंभी और कचरे का जमाव बढ़ने से इसकी स्थिति खराब हो रही है। सरयू राय ने डैम की सिंचाई क्षमता करीब दो हेक्टेयर बताते हुए कहा कि यह आसपास के भूजल स्तर को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने डैम में पानी लाने वाले नाले की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की।

इस पर जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि डैम निजी जमीन पर स्थित है, इसलिए विभाग सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हालांकि उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार जल्द नई योजना लाएगी, जिसके तहत 2.5 एकड़ तक के छोटे तालाबों का भी जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण किया जाएगा। इससे छोटे जलस्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसी दौरान सदन में बिजली विभाग में रिक्त पदों का मुद्दा भी उठा। जयराम महतो ने कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हो रही बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई।

इस पर ऊर्जा मंत्री योगेंद्र महतो ने बताया कि भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर ली गई है और जल्द ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। झारखंड विधानसभा में जगराहा डैम पर नई योजना की घोषणा, छोटे तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, बिजली विभाग में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

Read also Jamshedpur News: चाकुलिया नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, सोमवारी सरेन ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

Related Articles

Leave a Comment