Home » Neera Yadav Statement Assembly : सदन में असंसदीय भाषा पर आपत्ति, विधायक नीरा यादव ने उठाया मुद्दा

Neera Yadav Statement Assembly : सदन में असंसदीय भाषा पर आपत्ति, विधायक नीरा यादव ने उठाया मुद्दा

by Nikhil Kumar
Jharkhand Vidhansabha Budget Session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विधानसभा की कार्यवाही के दौरान असंसदीय भाषा के प्रयोग को लेकर सदन में गंभीर आपत्ति दर्ज की गई। विधायक नीरा यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सदन में बार-बार ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है, जो संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने विशेष रूप से एक सदस्य द्वारा प्रयुक्त आपत्तिजनक शब्दों का उल्लेख करते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई।


नीरा यादव ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही केवल जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसे छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी देखते हैं। ऐसे में सदन में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का प्रभाव समाज पर पड़ता है, इसलिए सभी सदस्यों को शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए।
मामले पर विवाद बढ़ने के बाद अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित आपत्तिजनक शब्द को कार्यवाही से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही से ऐसे शब्दों को हटाने की प्रक्रिया अपनाई गई है और आगे इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

Read Also- Jharkhand Assembly JTET Debate : जेटेट परीक्षा पर सदन में तीखी बहस, बाबूलाल ने तिथि घोषित करने की मांग उठाई

Related Articles

Leave a Comment