Home » Jharkhand Assembly News : हजारीबाग : रामनवमी में DJ पर प्रतिबंध को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा

Jharkhand Assembly News : हजारीबाग : रामनवमी में DJ पर प्रतिबंध को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा

Jharkhand Vidhan sabha News : हंगामे के दौरान विपक्ष ने कहा- हिंदुओं को टारगेट कर रही सरकार, सत्ता पक्ष ने बताया समाज में नफरत फैलाने साजिश

by Kanchan Kumar
Jharkhand Assembly News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हजारीबाग में रामनवमी हर बार सुर्खियों में रहती है। इस बार इसे लेकर माहौल गरम है। बुधवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रामनवमी में डीजे बजाने के मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर दिखे। इसके पूर्व इस समुद्दे पर हजारीबाग विधायक धरने पर भी बैठे थे।

हिंदुओं की आस्था को निशाना बनाने का लगाया आरोप

सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर हिंदुओं को टारगेट करने का आरोप लगाया और आसन के समक्ष आकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में रामनवमी जैसे धार्मिक पर्व पर डीजे बजाने पर पाबंदी लगाकर हिंदुओं की आस्था को निशाना बनाया जा रहा है।

अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंचकर की नारेबाजी

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से एक खास समुदाय को ही परेशान किया जा रहा है। उनके इस बयान का सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने जोरदार विरोध किया, जिससे सदन में शोरगुल की स्थिति बन गई। भाजपा विधायकों ने विरोध जताते हुए आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।

बोले कांग्रेस विधायक, राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं

इसके जवाब में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश सभी का है और इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है।

स्पीकर ने दिया दखल

इस दौरान सदन में लगातार शोरगुल होता रहा। स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी सदस्यों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। स्पीकर ने कहा कि उन्हें इस बात की तकलीफ है कि सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है, जबकि अब तक सदन बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से चल रहा था। उन्होंने सभी पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सदन को निर्बाध रूप से चलने दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

बहस के दौरान विधायक राधाकृष्ण किशोर ने भी डीजे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने के समय को लेकर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि रात दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसे धार्मिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए देश को मजबूत बनाने की जरूरत है और ऐसी परिस्थितियों में देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

सदन की कार्यवाही हुई बाधित

रामनवमी के डीजे विवाद को लेकर शुरू हुआ यह हंगामा कुछ देर तक जारी रहा, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। स्पीकर लगातार सदस्यों से संयम बरतने और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील करते रहे।

Read Also- The Photon News Exclusive : भाजपा छोड़ने वालों की अब होगी घर वापसी : Jamshedpur BJP News

Related Articles

Leave a Comment