नई दिल्ली: झारखंड के पहले सीएम और केंद्रीय मंत्री बाबूलाल मरांडी को बीजेपी ने अहम जिम्मेदारी दी है. उन्हें झारखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं.

तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किया गया है.
READ ALSO : विधायक सरयू राय ने हूल दिवस पर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं.

