RANCHI: झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार की शाम कुछ विशेष थी। अवसर था होली मिलन समारोह का। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त के साथ मंत्री और विधायकों ने फूलों की होली खेली। एक -दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द-सदभाव का पर्व है। इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं।
READ ALSO: RANCHI ELECTION NEWS: बुंडू नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर जीते जितेंद्र उरांव, मिले 4007 वोट

