Home » Jharkhand Chief Minister Medha Scholarship 2025 : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू, जानें-पात्रता, तिथियां और जरूरी निर्देश

Jharkhand Chief Minister Medha Scholarship 2025 : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू, जानें-पात्रता, तिथियां और जरूरी निर्देश

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के होनहार विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी jac.jharkhand.gov.in पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 मई 2025 निर्धारित की गई है।

इस परीक्षा के माध्यम से हर साल 5000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा की तिथि झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन : 26 अप्रैल से शुरू
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 20 मई 2025
  • आवेदन सत्यापन (जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा) : 27 अप्रैल से 22 मई 2025 तक
  • परीक्षा तिथि : जल्द घोषित होगी।

पात्रता मानदंड

  • अभ्यर्थी का सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और वर्तमान में वह आठवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • सरकारी, सरकारीकृत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मॉडल स्कूल, प्रोजेक्ट स्कूल, गैर सहायता प्राप्त और अनुदानित स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
  • छात्रवृत्ति के लिए नौवीं और दसवीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक लाना आवश्यक है।

आरक्षण और चयन प्रक्रिया

  • कुल सीटों में से 30% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
  • प्रत्येक जिले से अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
  • परीक्षा के प्रत्येक खंड में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंक सीमा 35% निर्धारित की गई है।

दस्तावेज और आवेदन शुल्क

  • आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से और समय पर अपलोड करने होंगे।
  • केवल परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी ही छात्रवृत्ति प्राप्त करने के पात्र होंगे।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • गलत या अधूरे आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Related Articles

1 comment

Comments are closed.