RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-सह-लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके बीच आगामी असम चुनाव सहित झारखंड में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन व वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू उपस्थित रहे।
एजेपी के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई भी मिले
मुख्यमंत्री असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके बीच भी आगामी असम चुनाव सहित झारखंड में चल रहे कई अन्य योजनाओं व मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर असम जातीय परिषद के अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
READ ALSO: Gumla News : रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

