Home » RANCHI POLITICAL NEWS: कांग्रेस का पलटवार, बाबूलाल मरांडी के शासनकाल में रखी गई थी भ्रष्टाचार की नींव      

RANCHI POLITICAL NEWS: कांग्रेस का पलटवार, बाबूलाल मरांडी के शासनकाल में रखी गई थी भ्रष्टाचार की नींव      

by Vivek Sharma
SONAL SHANTI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से ही भ्रष्टाचार की नींव बाबूलाल मरांडी के शासनकाल में रखी गई थी। बाबूलाल मरांडी से लेकर अर्जुन मुंडा और रघुवर दास तक की सरकारों ने इस भ्रष्टाचार को खाद-पानी देकर एक विशाल पेड़ की तरह बढ़ने दिया। जिसे वर्तमान महागठबंधन सरकार उखाड़ने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेताओं रास नहीं आ रहा विकास

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा लगातार झारखंड में हो रहे विकास कार्यों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है, जबकि सरकार केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के बावजूद राज्य में विकास के कई कार्यों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की असहयोगात्मक नीति के बावजूद झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार जैसे क्षेत्रों में सुधार हो रहा है, जो भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रहा।

भाजपा को दी सलाह

प्रवक्ता ने भाजपा को सलाह दी कि वे अनर्गल आरोपों और विधवा विलाप को छोड़कर सरकार के विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई मंत्री और नेताओं के हाथ भ्रष्टाचार की कालिख से सने हुए हैं, और इसका उदाहरण झारखंड की राजधानी रांची में अवैध निर्माणों को मंजूरी देने का मामला है। जिसे भाजपा सरकार के दौरान अंजाम दिया गया था। उन्होंने जेपीएससी भ्रष्टाचार को भी याद करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में जेपीएससी एक भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया था। राज्य सरकार ने विवाद रहित परीक्षा प्रक्रिया शुरू की है।

READ ALSO: RANCHI POLITICAL NEWS: बीजेपी ने सरकार को घेरा, जल जीवन मिशन में घोटाले का लगाया आरोप

Related Articles