Home » पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में युवक की हत्या कर झांड़ियों में फेंक दिया शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में युवक की हत्या कर झांड़ियों में फेंक दिया शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

East Singbhum News: जिले में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ, हत्या, लूट व चोरी की वारदातों से लोग परेशान

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamtara crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का गला रेतकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच लहूलुहान हालत में शव देख थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा पुलिस टीम के साथ पूरनापानी रोड के पास नदी किनारे पहुंचे, जहां झाड़ियों में शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। थाना प्रभारी के फर्द बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Also Read: Godda News : तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Related Articles