Home » Jharkhand Education News : मार्च 2026 में होगी कक्षा एक से सात तक की वार्षिक परीक्षा

Jharkhand Education News : मार्च 2026 में होगी कक्षा एक से सात तक की वार्षिक परीक्षा

Jharkhand Education News : शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Class 1 to 7 Annual Exam March 2026 Announcement
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राज्य के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत कक्षा 01 से कक्षा 07 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच दो पालियों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होगी।

निर्देश के अनुसार, कक्षा 01 एवं 02 की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 03 से कक्षा 07 तक वस्तुनिष्ठ, लघुउत्तरीय एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। कक्षा 03 से 05 तथा कक्षा 06 से 07 तक प्रत्येक विषय के लिए 60 अंक निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 06 से ऊपर गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 50 अंक लिखित और 10 अंक परियोजना कार्य के लिए होंगे।

परीक्षा का आयोजन सभी सरकारी, अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं आवासीय विद्यालयों में किया जाएगा। प्रश्नपत्र-सह-उत्तरपुस्तिका जेसीईआरटी द्वारा सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से जिलों को उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि मुद्रण का कार्य जिला स्तर पर किया जाएगा।

मूल्यांकन कार्य 16 से 20 मार्च 2026 तक विद्यालय स्तर पर किया जाएगा और परिणाम 25 मार्च तक घोषित होंगे। 28 मार्च 2026 तक सभी विद्यालयों को परिणाम ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला व प्रखंड स्तर पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

Read Also: Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, समिति गठित

Related Articles

Leave a Comment