
Jamshedpur : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जारी है। इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर दावा और आपत्ति प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं।
पात्र नागरिकों को प्रोत्साहित करने की अपील
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने दलों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर से जागरूकता अभियान चलाकर पात्र नागरिकों को प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि नए मतदाता पंजीकरण, नाम में सुधार, पते में बदलाव और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए संबंधित प्रपत्र उपलब्ध हैं।
पारदर्शिता और सहयोग पर जोर
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर चर्चा हुई। साथ ही बताया गया कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर अधिकारी (BLO) लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि उनके बूथ लेवल एजेंट भी BLO को आवश्यक सहयोग दें।
समयबद्ध निष्पादन का भरोसा
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि निर्धारित अवधि में सभी दावे और आपत्तियों की जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर राजनीतिक दलों ने भी इस अभियान का स्वागत किया और मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया।
Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर के उलीडीह में एक घर पर चोरों ने बोला धावा, कीमती सामान पार कर ले गए चोर

