Home » Jharkhand Education News : काॅलेजाें में इंटरमीडिएट बंद करने की तैयारी, 11वीं में नामांकन काे लेकर जैक ने अभी तक नहीं दी स्वीकृति

Jharkhand Education News : काॅलेजाें में इंटरमीडिएट बंद करने की तैयारी, 11वीं में नामांकन काे लेकर जैक ने अभी तक नहीं दी स्वीकृति

by Rakesh Pandey
jharkhand-education-news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद, सीबीएसई व सीआईएससीई द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब 11वीं में नामांकन की बारी है। लेकिन, शहर के कॉलेजों में 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया काे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि सभी शिक्षण संस्थान झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। जैक के आदेश के बाद ही कॉलेज प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे। काॅलेजाें का कहना है कि अगर जैक एडमिशन काे लेकर आदेश नहीं आता है ताे वे एडमिशन नहीं लेंगे। वहीं छात्रों और अभिभावकों में भी इस देरी को लेकर उहापोह है। कई छात्रों ने बताया कि वे अपने पसंदीदा कॉलेज और स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मालूम हाे कि 10वीं पास करने वाले करीब 40 प्रतिशत से अधिक छात्र काॅलेजाें में संचालित हाेने वाले इंटरमीडिएट संकाय में दाखिला लेते हैं। वहीं अगर जैक काॅलेजाें में एडमिशन लेने की अनुमति नहीं देता है, ताे इन छात्राें के लिए एडमिशन काे लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न हाे सकती है। क्याेंकि काॅलेजाें से इतर इंटरमीडिएट में दाखिला लेने का बहुत विकल्प छात्राें के पास नहीं है। इसकी मुख्य वजह शहर व उसके आसपास प्लस टू स्कूलाें की कम संख्या है। मालूम हाे कि शहर के काॅलेजाें में इंटरमीडिएट की 8 हजार से अधिक सीट है। ऐसे में 10वीं पास करने वाले अधिकतर छात्र काॅलेजाें में ही नामांकन लेते हैं।

इसलिए फंसा मामला

असल में पिछले वर्ष जैक की ओर से काॅलेजाें में संचालित इंटरमीडिएट संकाय की सीट में कटाैती करते हुए एक साल के लिए एडमिशन की अनुमति दी गई थी। जारी पत्र में कहा गया था कि हर साल सीट में कटाैती करते हुए इसे 0 के स्तर पर लाकर काॅलेजाें से इंटरमीडिएट की पढ़ाई काे बंद किया जाएगा। लेकिन, इसके बाद रांची विवि काॅलेजाें में इंटर की पढ़ाई बंद करने काे लेकर झारखंड हाई काेर्ट चला गया। जहां फैसला उसके पक्ष में आया। इसके बाद से ही काेल्हान विवि के काॅलेज इस असमंजस में हैं कि वे 11वीं दाखिला लें या नहीं। यही वजह है कि वे एडमिशन की तिथि घाेषित नहीं कर रहे हैं।

विवि ने कहा- हमारी तरफ से इंटर नामांकन पर काेई राेक नहीं

काेल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत काॅलेजाें में इंटरमीडिएट की पढ़ाई काे जारी रखने या बंद करने के विषय में काेल्हान विवि के कहा कि इंटर की पढ़ाई काॅलेजाें में बंद कराने से संबंधित सरकार का काेई भी दिशा-निर्देश हमें इस वर्ष प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में विवि की तरफ से इंटर नामांकन पर राेक से संबंधित काेई भी आदेश काॅलेजाें काे नहीं जारी किया गया है।

जानिए किस काॅलेज में कितनी सीटें
कॉलेज का नाम : आईए, आईएससी, आई कॉम

वीमेंस विश्वविद्यालय : 384, 384, 384
को-ऑपरेटिव कॉलेज : 384, 384, 384
ग्रेजुएट कॉलेज : 384, 384, 384
वर्कर्स कॉलेज : 384, 384, 384
एलबीएसएम : 384, 384, 384
एबीएम कॉलेज : 384, 00, 384

अलग अलग काॅलेजाें के लिए इस प्रकार निर्धारित हुई सीट:

:: अंगीभूत महाविद्यालय प्रत्येक संकाय में 384
:: डिग्री सम्बद्ध महाविद्यालय प्रत्येक संकाय में 256
:: स्थापना अनुमति प्राप्त इंटर महाविद्यालय प्रत्येक संकाय में 128 –
:: स्थायी प्रस्वीकृत इंटर महाविद्यालय प्रत्येक संकाय में 384

वर्जन


:: जब तक जैक की ओर से एडमिशन शुरू करने काे लेकर हमें काेई निर्देश नहीं दिया जाता है। हम एडमिशन नहीं शुरू करेंगे। काॅलेजाें में इंटर की पढ़ाई हाेगी या नहीं यह सरकार व जैक काे तय करना हाेगा। जब आदेश आएगा, तभी एडमिशन शुरू किया जाएगा।

  • डाॅ. एके झा (प्रिंसिपल, एलबीएसएम काॅलेज)

:: इंटर में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने काे लेकर हम पर छात्राें का दबाव है, लेकिन इसे लेकर अभी तक जैक या स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से काेई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। हम इस विषय पर मार्गदर्शन मांगेंगे, उसके बाद ही इस पर काेई फैसला लिया जाएगा।

  • डाॅ अमर सिंह (प्रिंसिपल काे-आपरेटिव काॅलेज)

Read Also- UP News: प्राइमरी स्कूलों में 7374 शिक्षकों के हुए तबादले, 5 जून तक नई तैनाती के निर्देश

Related Articles