Home » Jamshedpur News : तैलिक साहू महासभा के पू्र्व महासचिव पर लगा गबन का आरोप, डीसी से जांच कराने की मांग

Jamshedpur News : तैलिक साहू महासभा के पू्र्व महासचिव पर लगा गबन का आरोप, डीसी से जांच कराने की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
tailik sahu maha sabha jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : जमशेदपुर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने समाज के पूर्व महासचिव मनोज गुप्ता पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और समाज की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। राकेश साहू के अनुसार, 2 फरवरी 2020 को हुए संगठन के चुनाव में मनोज गुप्ता महासचिव निर्वाचित हुए थे। कार्यकाल के दौरान उन्होंने समाज द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग की पूरी जिम्मेदारी अपने पास रखी और डेढ़ वर्ष बाद बिना किसी लेखा-जोखा के इस्तीफा दे दिया। समाज के बार-बार पूछने पर उन्होंने मात्र दस हजार रुपये की बचत की बात कही, परंतु वह राशि आज तक समाज को नहीं लौटाई गई है।

इसके बाद मनोज गुप्ता ने “राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन” नामक अलग संगठन बनाकर, तीन वर्षों तक विभिन्न आयोजनों – पिकनिक, वनभोज, होली मिलन आदि – के नाम पर जिले भर में चंदा वसूली की। राकेश साहू का आरोप है कि इन आयोजनों के जरिए 20 से 25 लाख रुपये की उगाही की गई, जिनमें से कई परिवारों से जबरन राशि वसूली गई। इन सभी आयोजनों का न तो कोई पारदर्शी लेखा प्रस्तुत किया गया, न ही समाज को कोई जवाबदेही दी गई।

संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मनोज गुप्ता द्वारा एक समानांतर संगठन बनाकर समाज को भ्रमित करने की कोशिश की गई। खुद की रसीद छपवाकर लोगों से चंदा वसूलना, समाज के नाम पर व्यक्तिगत बैंक खाते में पैसा मंगवाना, और व्यापारियों से सामान लेने की घटनाएं सामने आई हैं। जब कोई सदस्य जवाबदेही की मांग करता है तो उन्हें पद से हटाने की धमकी दी जाती है।

राकेश साहू ने यह भी बताया कि पूर्व में मनोज गुप्ता पर धोखाधड़ी और गबन के आरोप लग चुके हैं और वह जेल भी जा चुके हैं। उनके खिलाफ समाज के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। मनोज गुप्ता का खाड़गझाड़ के रहने वाले हैं।

इस पूरे मामले को लेकर जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें की हैं:

  1. श्री मनोज गुप्ता द्वारा समाज से वसूले गए चंदे और दस हजार रुपये की राशि को समाज को वापस दिलाया जाए।
  2. समाज की छवि को नुकसान पहुंचाने और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
  3. साहू समाज के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को रोका जाए और इससे प्रभावित लोगों को न्याय दिलाया जाए।

Related Articles