Jamshedpur News : झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर स्थित मैनेजमेंट एसोसिएशन की 26वीं वार्षिक आम सभा सेंटर फॉर एक्सीलेंस में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संस्था के बीते वर्ष के कार्यों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मानद सचिव अमिताभ भट्टाचार्य ने सभा में संस्था की वर्ष 2024-25 की प्रमुख गतिविधियों और सफलताओं पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मानद कोषाध्यक्ष विवेक बांका ने संस्था की वित्तीय स्थिति की विस्तार से जानकारी दी।
Jamshedpur News: बीते वर्ष के उल्लेखनीय कार्य
उन्होंने बताया कि संस्था ने बीते वर्ष अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ सदस्यों और समाज को मिला है। सभा में उपस्थित सदस्यों ने संस्था की उपलब्धियों की सराहना की, विशेषकर राष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान और बीते पांच वर्षों में निरंतर हो रही प्रगति को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षित वित्तीय विवरणों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इस दौरान निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों चाणक्य चौधरी, विवेक बांका, बेली बोधनवाला और रवि राधाकृष्णन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा संगठन को नई दिशा देने और प्रतिष्ठा बढ़ाने में किए गए योगदान को सभी सदस्यों ने सराहा। सभा में कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन भी किया गया। इस क्रम में चैतन्य भानु को मानद अध्यक्ष, सुरेन्द्र गोयनका को मानद कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
साथ ही अजितेश मोंगा और गौरव मारवाह को समिति में नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। सभा के अंत में नवचयनित मानद अध्यक्ष भानु ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और आगे ले जाने के लिए सभी सदस्यों, उद्योगों और सामाजिक संगठनों के बीच सहयोग और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी को संगठन के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
Read also – Jamshedpur Muharram : जमशेदपुर के मुहर्रम में दिख रही एकता की झलक, जानें क्या है मुहर्रम की घटना

