Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन फैक्ट्री यूनियन कार्यालय में पवन कुमार को मैन ऑफ द ईयर अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र भेंटकर पवन कुमार को बधाई दी।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि डिपार्टमेंट के तय मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन तथा काम के प्रति समर्पण का परिणाम है यह अवार्ड। वहीं महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आज पवन कुमार को यह सम्मान मिला है, कल कोई और इसका हकदार होगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए आदर्श प्रस्तुत करें ताकि आगे और भी लोग इस सम्मान के पात्र बनें। सम्मान समारोह में यूनियन के ऑफिस बेयरर और कमेटी मेंबर मौजूद रहे।

