Home » Jamshedpur News : सैरात बाजारों में दुकान का किराया बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, जानें क्यों हो रहा है विरोध

Jamshedpur News : सैरात बाजारों में दुकान का किराया बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, जानें क्यों हो रहा है विरोध

सरकार ने साल 2022 में दुकानों के किराए में बढ़ोतरी की थी। इसके खिलाफ व्यापारियों ने आवाज उठाई थी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी हस्तक्षेप किया था और किराया बढ़ोतरी वापस कर दी गई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur shopkeepers protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सैरात बाजारों में दुकान का किराया बढ़ा दिया गया है। बढ़े हुए किराए की वसूली भी शुरू हो गई है। दुकानदार किराए में हो रही बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को जमशेदपुर मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा। इसमें मांग की गई है कि दुकानों का किराया न बढ़ाया जाए। किराया यथावत रखा जाए और बढ़े हुए किराए की जो वसूली चल रही है, उस पर रोक लगाई जाए।

जमशेदपुर मार्केट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नसीम अंसारी ने बताया कि जेएनएसी ने बिना व्यापारियों और उनके प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए अचानक किराए में बढ़ोतरी कर दी है। कारोबारी इसी का विरोध कर रहे हैं।

10 सैरात बाजारों में बढ़ा है किराया


जमशेदपुर में 10 सैरात बाजार हैं। इनमें साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, बर्मामाइंस, बारीडीह, सिदगोड़ा आदि शामिल हैं। इन बाजारों में कुल 7718 दुकानें हैं। जेएनएसी ने जो किराया बढ़ाया है उसे एक फरवरी से लागू कर दिया गया है। बढ़े हुए किराए की वसूली भी शुरू कर दी गई है। जेएनएसी ने दैनिक शुल्क ₹6 से बढ़कर ₹10 प्रतिदिन कर दिया है।

क्षेत्रफल के हिसाब से निर्धारित हुआ किराया

किराया वृद्धि के लिए दुकानों को अब ए, बी और सी तीन श्रेणियां में बांटा गया है। मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों को ए कैटेगरी में रखा गया है। इन दुकानों के किराए में 7 रुपए रुपए प्रति स्क्वायर फीट की बढ़ोतरी की गई है।
मुख्य सड़क से जुड़ी कनेक्टिंग सड़क पर जो दुकानें हैं। उन्हें बी कैटेगरी में रखा गया है। यहां ₹6 प्रति स्क्वायर फीट की बढ़ोतरी की गई है। बाजार के अंदरूनी हिस्से की दुकानों को सी कैटेगरी में रखा गया है और उनमें ₹5 प्रति स्क्वायर फीट की बढ़ोतरी की गई है।

52.73 एकड़ में फैला है सैरात बाजार

जमशेदपुर में सैरात बाजार 52.73 एकड़ में फैला हुआ है। इस पर पहले टाटा स्टील के लैंड डिपार्टर्मेंट का कब्जा था। साल 2020-21 में इसे जेएनएसी के सुपुर्द कर दिया गया है। पहले दुकानदार ₹10 से ₹300 महीने का मामूली किराया देते थे। लेकिन अब क्षेत्रफल के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। साल 2022 में पहली बार सरकार ने किराया बढ़ाया था। तब व्यापारियों ने जमकर विरोध किया था। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हस्तक्षेप कर किराया बढ़ोतरी को खत्म कर दिया था। लेकिन, अब जेएनएसी ने इस साल फिर किराया बढ़ा दिया है।

किस सैरात बाजार में कितनी दुकानें

साकची -3644, बिष्टुपुर-1640 बारीडीह 606, कदमा-567, गोलमुरी-347, बर्मामाइंस- 306, सिदगोड़ा -280, सोनारी-233, कालीमाटी-52 और धतकीडीह -43

Read also Dhanbad News : धनबाद नगर निगम के उपमहापौर का चुनाव 18 को, चुना जाएगा चिरकुंडा का भी अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Comment