Jamshedpur : जेएसए फुटबॉल लीग 2025 के सुपर डिवीजन का उद्घाटन टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जेएसए के सचिव वी. रामकृष्णा एवं चयन एवं तकनीकी समिति के अध्यक्ष विक्टर सोमाया ने लीग का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच में ठाकुर बापा क्लब और क्लासिक एट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें क्लासिक एट ने 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, जिससे दर्शकों को भरपूर रोमांच मिला।
क्लासिक एट की ओर से जूनियर नंबर 08 आकाश मंडी ने 25वें मिनट,
जूनियर नंबर 13 बंटी मुखी ने 52वें मिनट और जूनियर नंबर 10 दीपक सोरेन ने 68वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई। ठाकुर बापा क्लब ने भी दमदार प्रदर्शन किया, जहां जूनियर नंबर 09 विशाल मुखी ने 66वें मिनट और जूनियर नंबर 19 सिद्धार्थ मुखी ने 84वें मिनट में गोल किया। हालांकि, ठाकुर बापा क्लब के जूनियर नंबर 19 सिद्धार्थ मुखी को 57वें मिनट में यलो कार्ड दिखाया गया। मैच में किसी भी खिलाड़ी को रेड कार्ड नहीं दिखाया गया। इस उद्घाटन मुकाबले ने जेएसए सुपर डिवीजन लीग 2025 की शुरुआत को उत्साह से भर दिया है, और आने वाले मैचों में रोमांच और प्रतिस्पर्धा की उम्मीद को और मजबूत किया है।
Read also Jamshedpur News : मानसून आने वाला है, नालों की सफाई कराने के बजाए मीटिंग-मीटिंग खेल रहे अधिकारी

