Home » Koderma Crime: एटीएम से पैसे निकालने गए व्यक्ति से 1.73 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Koderma Crime: एटीएम से पैसे निकालने गए व्यक्ति से 1.73 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमचांच बाजार स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने खाते से एक लाख 73 हजार रुपये की ठगी कर ली।पश्चिम बंगाल के चौबंगा जिला निवासी पीड़ित दिनेश साव ने सोमवार को डोमचांच थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार वे 21 दिसंबर को बिहार के नवादा जिले के रजौली में श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे डोमचांच स्थित अपनी भाभी के मायके पहुंचे। 22 दिसंबर को पश्चिम बंगाल लौटने के दौरान दवाइयों की जरूरत पड़ने पर वे पास के एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए।एटीएम से निकासी के दौरान तकनीकी दिक्कत आने पर वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मददगार बताते हुए उनका विश्वास जीत लिया। पीड़ित को वह व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड जैसा लगा। उस व्यक्ति ने उनसे एटीएम में खाता नंबर और पिन डालने को कहा, लेकिन इसके बाद भी पैसे नहीं निकले।

पीड़ित वहां से लौट गए।तीन जनवरी को जब दिनेश साव अपने बैंक शाखा (चौबंगा, पश्चिम बंगाल) पहुंचे और 20 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया, तो बैंक कर्मियों ने बताया कि खाते में कोई राशि नहीं है। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 22 दिसंबर को ही उनके खाते से एक लाख 73 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है।पीड़ित को आशंका है कि डोमचांच एटीएम में मौजूद वही अज्ञात व्यक्ति ठगी का जिम्मेदार है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एटीएम व उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles