Home » Koderma News : कोडरमा में सुभाष राणा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बहनोई गिरफ्तार

Koderma News : कोडरमा में सुभाष राणा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बहनोई गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के पीपचो बाजार में 8 जनवरी की रात बरामद शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक के बहनोई को गिरफ्तार किया गया है।कोडरमा एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी रतीभान सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया था।

जांच के दौरान संजु देवी, पति सुभाष राणा, निवासी बेको, थाना जयनगर ने शव की पहचान अपने पति के रूप में की।संजु देवी के बयान के आधार पर जयनगर थाना में कांड संख्या 6/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसमें आरोपित गौतम राणा की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि घटना की रात सुभाष राणा अपने बहनोई गौतम राणा, गौतम के फुफेरा भाई श्यामसुंदर राणा और विनोद यादव के साथ पीपचो बाजार में शराब पी रहा था। बाद में श्यामसुंदर राणा और विनोद यादव वहां से चले गए। इसके बाद सुभाष और गौतम ने फिर से शराब खरीदी और साथ में सेवन करने लगे।इसी दौरान गौतम राणा ने सुभाष राणा की पत्नी को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक बातें कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई।

गुस्से में आकर गौतम राणा ने पास पड़े पत्थर से सुभाष राणा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कर लिया है, जिसे अहम साक्ष्य माना जा रहा है। प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, जयनगर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles