Home » JHARKHAND HEALTH NEWS: झारखंड के चार जिलों में एमआरआई की सुविधा, 20 जिलों में लगेगी मैमोग्राफी मशीन

JHARKHAND HEALTH NEWS: झारखंड के चार जिलों में एमआरआई की सुविधा, 20 जिलों में लगेगी मैमोग्राफी मशीन

सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लिया बड़ा फैसला

by Vivek Sharma
MRI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में चार जिलों रामगढ़, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा में शीघ्र एमआरआई मशीन इंस्टाल करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने बिल्डिंग कॉरपोरेशन को एमआरआई मशीन के इंस्टालेशन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया। बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जांच सुविधाएं जिलास्तर पर होगी उपलब्ध

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में एमआरआई सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को राजधानी रांची या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। आपात स्थिति में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्नत जांच सुविधाएं जिलास्तर पर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे स्तन कैंसर की समय पर जांच और उपचार संभव हो सकेगा। इसके अलावा, राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। जिससे हृदय रोगियों को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

READ ALSO: JHARKHAND POLITICS: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, अवैध खनन और एयर एंबुलेंस सेवा में घोटाले के मुद्दे पर घेरा

Related Articles

Leave a Comment