RANCHI: राजस्थान में आयोजित होने वाले पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप 2026 में भाग लेने के लिए झारखंड की दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन से राजस्थान के लिए रवाना हुई। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। टीम को शुभकामना देने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

झारखंड पुरुष टीम की कप्तानी सनोज महतो कर रहे हैं, जबकि उपकप्तान राजेश कुमार मेहता हैं। अन्य खिलाड़ियों में मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार और प्रमोद कुमार शामिल हैं। महिला वर्ग की कप्तान महिमा उरांव हैं। टीम में अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी और तारामणि लकड़ा शामिल हैं।
पतरस तिर्की ने कहा कि झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग की सख्त जरूरत है। उन्होंने सरकार से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से सचिव सरिता सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
READ ALSO:Jamshedpur News : परसुडीह में कुएं में गिर कर मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस

