Home » Jharkhand Ramgarh : कुएं से मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand Ramgarh : कुएं से मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार शराब दुकान के पास स्थित कुएं से शनिवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 27 वर्षीय श्याम महतो के रूप में हुई, जो बारलोंग गांव का निवासी था। शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्याम महतो शुक्रवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ कोठार की सरकारी शराब दुकान के पास शराब पीने गया था। जब वह रात को घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी दौरान श्याम महतो का शव कुछ ही दूरी पर स्थित खेत के कुएं से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या हो सकती है। वे इस वारदात के लिए श्याम महतो को बुलाने वाले उसके दोस्तों पर शक जता रहे हैं।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि श्याम महतो की मौत कैसे हुई। साथ ही पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles