Home » RANCHI NEWS: निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर लगेगा अंकुश, रांची में समिति गठन का पेरेंट्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

RANCHI NEWS: निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर लगेगा अंकुश, रांची में समिति गठन का पेरेंट्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

जिला प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय जांच और निर्णय समिति के गठन का निर्देश

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में निजी स्कूल फीस नियंत्रण के लिए समिति गठन का स्वागत, अभिभावकों को मिलेगी राहत और फीस में पारदर्शिता आएगी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिला प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय जांच और निर्णय समिति के गठन का झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जोरदार स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने इसे अभिभावकों की लंबे समय से चली आ रही लड़ाई की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 लागू होने के बावजूद अब तक इसका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था। अधिकांश निजी स्कूलों में न तो शुल्क निर्धारण समिति बनी थी और न ही अभिभावक-शिक्षक संघ को सक्रिय किया गया, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता गया।

अजय राय ने कहा कि रांची में समिति का गठन एक सकारात्मक पहल है, लेकिन इसे राज्य के सभी जिलों में लागू करना जरूरी है। इससे फीस में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक बढ़ोतरी पर रोक लगेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई स्कूल अब भी किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री विशेष दुकानों से खरीदने का दबाव बनाते हैं, जो नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। एसोसिएशन ने अभिभावकों से जागरूक रहने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

READ ALSO: JHARKHAND SARHUL NEWS : सरहुल पर सीएम हेमंत सोरेन ने सरना स्थल में की पूजा, बोले-प्रकृति से बड़ी कोई शक्ति नहीं

Related Articles

Leave a Comment