Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड में बढ़ी कनकनी, कोल्हान में कोहरे का कहर, सुबह 10 बजे तक नहीं दिखी धूप

Jharkhand Weather Update : झारखंड में बढ़ी कनकनी, कोल्हान में कोहरे का कहर, सुबह 10 बजे तक नहीं दिखी धूप

by Rakesh Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची सहित आधे से अधिक जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र- रांची ने एहतियात के तौर पर 13 जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

कोल्हान में छाया घना कोहरा, सुबह 10 बजे तक नहीं दिखी धूप

चाईबासा : पूरा झारखंड कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। कोल्हान प्रमंडल में कोहरे का कहर दिख रहा है। शनिवार को धुंध के कारण सुबह से सूर्य का दर्शन दुर्लभ हो गया हैं। कोहरे के कारण सुबह आठ-दस बजे बजें तक चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है।साल के अंतिम माह में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम हो गई है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

शनिवार सुबह जिले में सबसे कम 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू में सबसे कम 3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। आलम यह है कि 10 बजे तक सूर्य की रोशनी नहीं दिखी। इस कारण पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे के कारण सभी जिलों में ट्रेनों की गति कम कर दी गई है। उधर, आधा से अधिक ठंड बीत चुका है, पर वितरण तो दूर, कंबलों का अभी टेंडर ही नहीं हुआ है। आबादी के अनुपात में इतने कम कंबल दिए गए हैं कि ठंड से ठिठुर रहे लोगों की आवश्यकता पूरी नहीं कर पा रहा है।

Ranchi Weather Today : न्यूनतम तापमान में गिरावट

बीते 24 घंटों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। रांची के समीप स्थित कांके में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो फिलहाल राज्य में सबसे कम है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बनी हुई है। रांची का अधिकतम तापमान लगभग 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन ठंडी हवा के चलते गर्माहट महसूस नहीं हो रही।

Fog Alert in Jharkhand : इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट लागू किया गया है, उनमें शामिल हैं…
रांची, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा, धनबाद समेत कुल 13 जिले। इन क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता (Visibility) काफी कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

Cold Wave in Jharkhand : इस दिन तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञानी डॉ. अभिषेक आनंद के मुताबिक, 19 से 23 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ होने के बाद भी ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। विशेष रूप से लातेहार, कोडरमा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जाएगा।

Jharkhand Weather Forecast : कोहरे का सबसे अधिक असर

कड़ाके की ठंड और कोहरे का सबसे अधिक असर बेघर लोगों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता घटने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles