Home » Jharkhand Weather Update Today : झारखंड में बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर

Jharkhand Weather Update Today : झारखंड में बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर

by Rakesh Pandey
Jharkhand weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मौसम इन दिनों दोहरे मिजाज में नजर आ रहा है। फरवरी की शुरुआत के साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है, वहीं सुबह और शाम को ठंड अब भी परेशान कर रही है। यही वजह है कि लोग दोपहर में हल्के गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं, लेकिन शाम होते ही गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति फिलहाल कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

रांची समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग रांची के मुताबिक, आज झारखंड में आसमान साफ रहने की संभावना है। राजधानी रांची में दिन का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि आर्द्रता 42 प्रतिशत दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 12.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं. दूसरी ओर गुमला जिले में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। खूंटी में भी मौसम लगभग इसी पैटर्न पर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जानें 24 घंटे का हाल

बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में तापमान का दायरा काफी बड़ा रहा। गुमला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो ठंड का साफ संकेत देता है। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस की गई। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दोपहर में तेज धूप, सुबह-शाम ठंड

झारखंड के कई जिलों में दोपहर के समय अच्छी खासी धूप निकल रही है। खासतौर पर 12 बजे से 2 बजे के बीच तापमान इतना अनुकूल रहता है कि बिना स्वेटर के भी ठंड महसूस नहीं होती। दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में यह स्थिति अधिक देखने को मिल रही है, जहां न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Read Also- Jharkhand weather Today: झारखंड मौसम अपडेट : आ गया IMD का बड़ा Update : ठंड के बीच कल और परसों कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, एक क्लिक में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Related Articles

Leave a Comment