Jharkhand Weather News : रांची : झारखंड में मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों पर आसमान से बरसती आफत ने पानी फेर दिया है। रांची समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने आयोजकों और श्रद्धालुओं दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं पंडालों में कीचड़ तो कहीं सजावट का काम ठप पड़ा है। वहीं, ठनका गिरने से कई लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है । हालांकि रविवार से राहत की उम्मीद है।
Jharkhand Lightning deaths : वज्रपात से छह लोगों की मौत, दो घायल
राज्य में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की घटनाएं भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। बीते 48 घंटों के भीतर जमशेदपुर, देवघर, बोकारो और रामगढ़ से वज्रपात के कारण छह लोगों की मौत और दो के घायल होने की पुष्टि हुई है।
जमशेदपुर के बोड़ाम में दो किसानों की मौत
देवघर के पालाजोरी में एक व्यक्ति की मौत
बोकारो के नावाडीह में दो सगे भाइयों की मौत
रामगढ़ के साड़म में एक चरवाहे की जान गई
बालूमाथ में वज्रपात से दो लोग घायल
Jharkhand Rain News : रांची में 1524.9 मिमी बारिश, सामान्य से 50% अधिक
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रांची में 1 जून से अब तक 1524.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य वर्षा (1013.9 मिमी) से 50 फीसदी ज्यादा है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है।
दुर्गा पूजा की तैयारियों पर बारिश का असर
राज्य भर में दुर्गा पूजा पंडालों की सजावट और निर्माण कार्य बारिश के कारण बाधित हो गया है। रांची, हजारीबाग और अन्य शहरों में पंडालों के पास कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं और आयोजकों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रांची में अधिकांश पंडाल खुले, लेकिन भीड़ नहीं
हजारीबाग के इचाक में पंडाल ढह गया
धनबाद में 110 फीट ऊंचा पंडाल धराशाई हो गया
दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों की स्थिति खराब
Jharkhand Monsoon Update : रविवार से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इससे पूजा आयोजनों में फिर से रौनक लौट सकती है। हालांकि शनिवार को भी रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, खूंटी जैसे जिलों में बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।

