Home » Kolhan News : कोल्हान में चल रही बालू तस्करी, चक्रधरपुर में भी SDO ने जब्त किए अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर

Kolhan News : कोल्हान में चल रही बालू तस्करी, चक्रधरपुर में भी SDO ने जब्त किए अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड) : चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पोड़ाहाट की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। ये ट्रैक्टर चक्रधरपुर-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बालू ढोते पाए गए थे। पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों को चक्रधरपुर थाना को सौंप दिया गया, जबकि सभी चालक मौके से फरार हो गए।

इस कार्रवाई के बाद इलाके के बालू माफियाओं में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि कई चालक छापेमारी की भनक मिलते ही ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने में सफल रहे। गोइलकेरा और गुदड़ी के कारो नदी से अवैध तरीके से बालू निकासी का खेल लंबे समय से चल रहा है।

पूर्व में भी एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने इसी इलाके में छापेमारी कर दर्जनों अवैध ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया था, लेकिन दो-तीन दिन में ही वे ट्रैक्टर छोड़ दिए गए। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर जहां अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बालू माफिया रात के अंधेरे में अपने धंधे को बेरोकटोक चला रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो चक्रधरपुर क्षेत्र में रोजाना करीब 50 से 60 ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लेकर आते हैं, जिससे राज्य सरकार को हर दिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

सरकारी राजस्व की हानि के बावजूद विभागीय उदासीनता के कारण यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। स्थानीय लोगों ने भी बार-बार इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read Also- Seraikela Crime News : सरायकेला में नंबर प्लेट पर कालिख पोत कर अवैध बालू ढुलाई कर रहे वाहन, दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

Related Articles