Home » Chaibasa News : चाईबासा में चोरी और नाबालिग के अपहरण से सनसनी, दो अलग-अलग मामलों की जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : चाईबासा में चोरी और नाबालिग के अपहरण से सनसनी, दो अलग-अलग मामलों की जांच में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले में चोरी और नाबालिग के कथित अपहरण की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उलीहातु गांव में दिनदहाड़े सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली गई, वहीं दूसरी ओर झींकपानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उलीहातु गांव निवासी नताशा बिरूली ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 जुलाई को वह जरूरी कागजात की फोटोकॉपी कराने बाजार गई थीं। दोपहर में लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। चोर 1.20 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, झींकपानी थाना क्षेत्र के हाई स्कूल कॉलोनी जोड़ापोखर निवासी ज्योतिफल मुंडा ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के कथित अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी के दोस्त अरूप कच्छप उर्फ सुमो कच्छप पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार किशोरी 14 जून 2026 की सुबह घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों को सूचना मिली कि वह रांची में है, लेकिन आरोपी ने इस बात से इनकार कर दिया।

पीड़ित पिता ने यह भी बताया कि नवंबर 2025 में भी आरोपी उनकी बेटी को कथित रूप से रांची ले गया था, जहां से बाद में उसे सुरक्षित घर वापस लाया गया था। परिवार को आशंका है कि इस बार भी वही युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है।

पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना में आरोपियों की पहचान और नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Read also – Ranchi Water Crisis : रांची में कम बारिश से बढ़ी चिंता, गेतलसूद समेत प्रमुख डैमों का जलस्तर सामान्य से नीचे

Related Articles

Leave a Comment