Home » Ranchi News: लिफ्ट से निकल कर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई महिला, हक्का-बक्का रह गए सुरक्षा कर्मी

Ranchi News: लिफ्ट से निकल कर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई महिला, हक्का-बक्का रह गए सुरक्षा कर्मी

नवजात की मौत के बाद सदमें में थी मां

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। हजारीबाग से रेफर होकर आई बिरहोर जनजाति की एक महिला अपने नवजात बच्चे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गौरतलब है कि महिला ने हाल ही में हजारीबाग में बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। बच्चे के निधन के बाद महिला गहरे मानसिक आघात में थी।

रिम्स के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. शिशिर ने बताया कि सोमवार को महिला को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डिस्चार्ज किया जा रहा था। अस्पताल कर्मी और परिजन उसे लिफ्ट के माध्यम से नीचे लेकर आ रहे थे।

इसी दौरान लिफ्ट चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर रुकी। तभी महिला अचानक लिफ्ट से बाहर निकली और किसी के कुछ समझने से पहले तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल महिला को सेंट्रल इमरजेंसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती किया गया।

डॉ. शिशिर ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच और जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

Read also – Ranchi Water Crisis : रांची में कम बारिश से बढ़ी चिंता, गेतलसूद समेत प्रमुख डैमों का जलस्तर सामान्य से नीचे

Related Articles

Leave a Comment