Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम का दोहरा असर : सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी, जानें सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम का दोहरा असर : सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी, जानें सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : रांची : झारखंड में इन दिनों मौसम का दोहरा स्वरूप देखने को मिल रहा है। सुबह के समय घना कोहरा और कम दृश्यता लोगों को सर्दी का अहसास करा रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का असर स्पष्ट हो रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विभाग ने आज से अगले सात दिनों के लिए अहम पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के अनुसार, एक नया सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ राज्य के मौसम पर प्रभाव डाल रहा है। इसके कारण आने वाले एक सप्ताह तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और दिन में आंशिक बादल रहने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गई है।

Jharkhand Weather Forecast : सुबह कोहरा, दिन में तापमान में वृद्धि

वहीं सुबह के समय विजिबिलिटी में भारी गिरावट दर्ज की गई। विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता 100 मीटर तक सीमित रही। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, सूर्य की तपिश बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर में गर्मी और उमस के कारण लोगों को पसीने का सामना करना पड़ सकता है।

Jharkhand Temperature Update : जिलावार तापमान का हाल

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुमला जैसे पारंपरिक रूप से ठंडे माने जाने वाले जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। संथाल परगना क्षेत्र के देवघर और दुमका, साथ ही पलामू प्रमंडल के गढ़वा और लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

राजधानी रांची, खूंटी, हजारीबाग, जमशेदपुर और सरायकेला जैसे दक्षिणी और मध्य जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन शुष्क और गर्म मौसम का असर पूरे राज्य में लगभग समान रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Comment