चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो ने रविवार को चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी सहित पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठनों के जिला अध्यक्ष,सचिव तथा चाईबासा एवं चक्रधरपुर के नगर अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों के अलावा विशेष रूप से राज्य में हो रहे नगर निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। पश्चिम सिंहभूम जिला अन्तर्गत चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

लेकिन, चक्रधरपुर में केंद्रीय कमेटी करेगी फैसला। चूंकि नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सांसद जोबा मांझी के पुत्र उदय मांझी और विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव दोनों ने दावेदारी की है। दोनों सोमवार को नामांकन भी करेंगे। इसलिए कौन चुनाव लड़ेगा। इस पर झामुमो की केंद्रीय कमेटी निर्णय लेगी। इसका इंतजार रहेगा। हालांकि चाईबासा में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे दमखम के साथ झामुमो कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।
झामुमो कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि पश्चिम सिंहभूम जिला के दोनों नगर परिषद क्षेत्र में झामुमो का कब्जा हो।शहर के जाने माने व्यवसायी नितिन प्रकाश झामुमो के एक समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वह पश्चिमी सिंहभूम ओलम्पिक संघ, चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, एफ जे सी सी आई ( फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) जैसे कई संस्थाओं के पद पर आसीन रहे हैं। इसको देखते हुए जिला कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई है।
बैठक में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के अलावा मुख्य रूप से विधायक जगत माझी, जिला सचिव राहुल आदित्य, केन्द्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, मोनिका बोयपाई, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, प्रेम मुंडरी, दिनेश चन्द्र महतो, अकबर खान, जिला संगठन सचिव मानाराम कुदादा, चन्द्रमोहन बिरुवा, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, बन्धना उरांव, मोहम्मद मोजाहिद, कान्डे तियु, युवा मोर्चा जिला सचिव मंजीत हांसदा, संयुक्त सचिव मो शाहिद, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, सचिव अनुज पुरती, महिला मोर्चा संगठन सचिव सुखमति बानरा, कोषाध्यक्ष शीला जामुदा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सिरी गोप, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कश्मीर कांडेयांग, बुद्धजीवी मोर्चा जिला सचिव नरेंद्र चातोम्बा, व्यवसायी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शारिक रजा, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, सचिव मोहम्द तहसीन, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष वसीम अकरम, सचिव कालटेन सिंह, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, सचिव ताराकांत सिजुई समेत अन्य उपस्थित थे। सोनाराम देवगम आदि मौजूद थे।
Read Also: Chaibasa News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओटार मे हुई चोरी, कराईकेला थाना में हुआ मामला दर्ज

