Home » Jamshedpur News : फाउंडर्स डे के बाद विद्युत साज-सज्जा हटाने के लिए आठ मार्च तक बंद रहेगा जुबिली पार्क का मुख्य गेट

Jamshedpur News : फाउंडर्स डे के बाद विद्युत साज-सज्जा हटाने के लिए आठ मार्च तक बंद रहेगा जुबिली पार्क का मुख्य गेट

जिला प्रशासन की अनुमति से टाटा स्टील का एलान, पहले सात मार्च तक पार्क के बंद होने की थी घोषणा

by Mujtaba Haider Rizvi
जुबिली पार्क गेट बंद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के प्रसिद्ध जुबिली पार्क का मुख्य गेट अब आठ मार्च तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। यह निर्णय फाउंडर्स डे समारोह के दौरान लगाए गए इल्यूमिनेशन और विभिन्न इंस्टॉलेशन को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए लिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना को टाटा स्टील यूआईएसएल ने जारी किया है। बताया गया है कि फाउंडर्स डे समारोह के दौरान पूरे पार्क में आकर्षक रोशनी और सजावटी संरचनाएं लगाई गई थीं। अब इन सभी व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है, ताकि पार्क परिसर में किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना न रहे।

इसी प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने जुबिली पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार को 8 मार्च 2026 तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान पार्क में आम लोगों का प्रवेश सीमित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पार्क के मुख्य गेट से प्रवेश करने की कोशिश न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। निर्धारित समय के बाद पार्क को फिर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Read also Jamshedpur News : बहरागोड़ा में हाथियों के झुंड ने धान की फसल रौंदकर किया बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान

Related Articles

Leave a Comment