Home » Jamshedpur News: 20 पेटी अवैध कफ सीरप बरामदगी के मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur News: 20 पेटी अवैध कफ सीरप बरामदगी के मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जो लोग अवैध कफ सिरप के भंडारण और परिवहन में लिप्त पाए जाएंगे। उन सब को जेल भेजा जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jugsalai cough syrep
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई में पुलिस ने नया बाजार के बोरापट्टी स्थित बोल बम ट्रांसपोर्ट कार्यालय और गोदाम में छापामारी कर 20 पेटी अवैध कफ सिरप बरामद की थी। इसमें 100 एमएल के 4796 कफ सिरप की शीशियां थीं। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्ट के संचालक शशिकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बागबेड़ा का रहने वाला है संचालक

शशिकांत मिश्रा बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश नगर का रहने वाला है। जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जो लोग अवैध कफ सिरप के भंडारण और परिवहन में लिप्त पाए जाएंगे। उन सब को जेल भेजा जाएगा।

संचालक के पास नहीं था कोई वैध कागजात

गौरतलब है कि जमशेदपुर में कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। इसलिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट कार्यालय और गोदाम में अवैध कफ सिरप रखे हुए हैं। इस पर पुलिस ने छापेमारी की थी और कफ सिरप की शीशियां बरामद की गई थीं। ट्रांसपोर्ट कार्यालय का संचालक कफ सिरप को लेकर कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया था।

Read also Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सामने आया हत्या का एक और मामला, फायरिंग में घायल युवक की TMH में मौत

Related Articles

Leave a Comment