Jamshedpur : जमशेदपुर के पुराना कोर्ट स्थित श्री श्री चंद्रमोलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर में बाबा का स्थापना उत्सव इस वर्ष भी परंपरागत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। यहां 24 घंटे का कीर्तन चल रहा है। भंडारा 48 घंटे चलेगा।
बताया गया है कि सुबह 9:30 बजे मंदिर परिसर से सैकड़ों की संख्या में माताएं एवं बहनों ने पवित्र स्वर्णरेखा नदी तट के लिए जुलूस के रूप में प्रस्थान किया। जुलूस में बैंड-बाजे और घुड़सवार शामिल रहे, जो पूरे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देंगे।
शहर के बाबा भक्तों द्वारा कलश जल लाकर बाबा का अभिषेक किया गया। इसके बाद विधिवत पूजन एवं अभिषेक का कार्य प्रारंभ शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान कीर्तन मंडली द्वारा अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
कचहरी बाबा मंदिर परिवार ने जमशेदपुर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा के इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

