नयी दिल्ली। Congress ने हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद अपनी मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री Kamalnath के स्थान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। गत तीन दिसंबर को घोषित चुनाव नतीजों में करारी हार के बाद पार्टी नेतृत्व ने Kamalnath को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने को कहा था। पूर्व मुख्यमंत्री Kamalnath पांच वर्षों से अधिक समय से प्रदेश Congress कमेटी के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में पटवारी की नियुक्ति का उल्लेख करने के साथ कहा गया है कि पार्टी Kamalnath के योगदान की सराहना करती है।

Kamalnath नहीं इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को मध्य प्रदेश में Congress विधायक दल का नेता और हेमंत कटारे को उपनेता नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश में Congress के तेज-तर्रार युवा नेता पटवारी इस बार के विधानसभा चुनाव में राऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी ने मध्य प्रदेश में उन पर विश्वास जताया है। मध्य प्रदेश में Congress ने इन नियुक्तियों के माध्यम से अब Kamalnathऔर दिग्विजय सिंह से इतर नया नेतृत्व खड़ा करने का संकेत दिया है।
छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत होंगे विधायक दल के नेता
Congress ने छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। वह पिछली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष थे। वेणुगोपाल के अनुसार, Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश Congress कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पद पर बनाए रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हाल ही में हुए इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में Congress को हार का सामना करना पड़ा था।
एमपी में Congress को 66, छत्तीसगढ़ में मिली मात्र 35 सीटें
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 230 सदस्यीय सदन में 163 सीट जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है। Congress सिर्फ 66 सीट ही जीत सकी। हालिया चुनाव में Congress को छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीट पर जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट हासिल करके पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी की।

