Home » Jamshedpur News : कपाली के डांगोडीह में थाने से थोड़ी दूर पर बड़ी चोरी, बंद घर से नकदी व चार लाख के गहने ले उड़े चोर

Jamshedpur News : कपाली के डांगोडीह में थाने से थोड़ी दूर पर बड़ी चोरी, बंद घर से नकदी व चार लाख के गहने ले उड़े चोर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली के डांगोडीह में चोरी की बड़ी घटना हुई है। यहां बीती रात चोरों ने एक बंद पड़े घर पर धावा बोला। चोर घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व सोने के गहनों समेत 3 से 4 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।बताते हैं कि जब घर में चोरी हुई तो घर में ताला लगा था। घर के सभी लोग रात में घर बंद कर बाहर गए हुए थे।

जब वे लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर के दोनों कमरों का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा है। अलमारी और अन्य जगहों से कीमती सामान गायब था।घर की मालकिन के भाई इरफान अंसारी ने बताया कि चोर करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने के गहने ले गए हैं।

चोरी गए सामान की कीमत 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। रविवार को पुलिस ने संदिग्ध चोरों के यहां दबिश दी है। इरफान अंसारी का कहना है कि यह इलाका थाना से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद यहां आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में कई बार चोरी की घटना सामने आ चुकी है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Read also – Jamshedpur Flower Show: गोपाल मैदान में सजी फूलों की बगिया, महका चमन…

Related Articles