Home » केग प्रीमियर लीग सीजन-4 का आगाज़, उद्घाटन मैच में दत्ता एंटरप्राइज की 38 रन से शानदार जीत

केग प्रीमियर लीग सीजन-4 का आगाज़, उद्घाटन मैच में दत्ता एंटरप्राइज की 38 रन से शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमसिस आईटी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी और मुकाबला 38 रन से हार गई।

by Rajesh Choubey
Keg premiere league
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : काशीदा एथलेटिक्स क्लब मैदान में गुरुवार को क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट ‘केग प्रीमियर लीग’ के चौथे सीजन का भव्य शुभारंभ हुआ। यह टूर्नामेंट क्षेत्र का एकमात्र ऐसा आयोजन है, जिसमें अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ड्यूज बॉल से मुकाबले खेले जा रहे हैं।

टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि तापस चटर्जी सहित विशिष्ट अतिथियों प्रबाल विश्वास, उज्ज्वल सिन्हा, उत्तम सिन्हा, बिमल सिन्हा, नील शंकर दत्ता, तनुश्री पाल विश्वास, शिव रतन अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और टॉस कराकर मैच की औपचारिक शुरुआत कराई।

उद्घाटन मुकाबला दत्ता एंटरप्राइज बनाम कमसिस आईटी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दत्ता एंटरप्राइज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए।

टीम की ओर से अनुभव कुमार चौधरी ने 54 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि आराध्या सिंह ने 23 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के के साथ 38 रन की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में कमसिस आईटी के जनार्दन विश्वकर्मा ने 3 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमसिस आईटी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी और मुकाबला 38 रन से हार गई। कमसिस आईटी की ओर से किशन हेंब्रम ने 42 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों के साथ 55 रन, जबकि मुकेश ने 19 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए।
दत्ता एंटरप्राइज की गेंदबाजी में आराध्या सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट, जबकि आयुष सिंह ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आराध्या सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में अंपायर की भूमिका प्रिया मुखर्जी और अभिषेक चौधरी ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी कुमार सुधांशु ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में शकील अहमद, शिवाजी चटर्जी, अर्जुन सिंह और प्रशांत कुमार सीट का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read: Jamshedpur News: पटमदा में अवैध खनन माफिया का बवाल, ट्रैक्टर छुड़ाकर हो गए फरार, मामले की जांच शुरू

Related Articles