Home » Khunti में 49 लाख का डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Khunti में 49 लाख का डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अड़की थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौढ़ी बाबुटोली निवासी अंकित हजाम उर्फ साजु ठाकुर और लालू हजाम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके घर से 21 बोरे में छिपाकर रखे गए कुल 330.21 किलोग्राम डोडा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 49 लाख 53 हजार रुपये आंकी गई है।

घर में इसे छिपा रखा था डोडा

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई की शुरुआत गुप्त सूचना के आधार पर हुई। मनीष टोप्पो को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी बड़े पैमाने पर डोडा की तस्करी कर रहे हैं और अपने घर में इसे छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों मिलकर लंबे समय से अवैध नशा कारोबार में संलिप्त थे।

इस मामले में अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

छापेमारी दल में अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read Also: http://रुपये दो… रूस में दिलाएंगे नौकरी; झांसे में लेकर पलामू के युवाओं से ठगे 6.25 लाख रुपये, एक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment