टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने किरदारों की वजह से काफी फेमस है। शो को अब 12 साल हो गए हैं और इन 12 सालों में टीवी शो ने लोगों को हंसाने का काम किया है। टीवी शो के हर एक एक्टर ने अपनी अलग कॉमेडी स्टाइल से लोगों का दिल जीता है। इन बारह सालों में शो के कुछ चेहरे वही हैं तो कुछ नए चेहरे भी शो में आए। इसमें भिड़े अंकल की बेटी सोनू का नाम सबसे ऊपर है, क्योंकि अभी तक यह किरदार कई लोगों ने निभाया है। बता दें कि सोनू का किरदार अभी तक 3 बार बदल चुका है और अब चौथी बार इस किरदार को एक और नया चेहरा निभाने जा रही हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब तक पलक सिंधवानी को सोनू के कैरेक्टर में देखा गया था। कुछ दिन पहले पलक ने शो छोड़ दिया और अब शो के मेकर्स ने सोनू के किरदार को बदल दिया है। पलक के जाने के बाद खुशी माली को इस किरदार के लिए चुना गया है। ये चौथी बार होगा जब सोनू के किरदर को बदला जा रहा है।
कौन है खुशी माली?
खुशी माली पेशे से एक मॉडल हैं। उन्हें टीवी शो साझा सिंदूर में उनके रोल के लिए जाना जाता है। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और स्टाइलिश फोटोज मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई रील्स वायरल होती हैं। इसे लेकर खुशी कहती हैं, “मैं बहुत खुश हूं और इसे आशीर्वाद मानती हूं। सोनू का किरदार बहुत ही इंटरेस्टिंग और डिफरेंट हैं”।
किन किन स्टार्स ने निभाया है सोनू का किरदार
अभी तक सोनू का किरदार 3 अभिनेत्रियों ने निभाया है और सबका लुक अब काफी बदल चुका है। इनमें झील मेहता, निधि भानुशाली और पलक सिंधवानी का नाम शामिल है।
पलक सिंधवानी ने क्यों छोड़ा शो?
रिपोर्ट्स की मानें तो पलक सिंधवानी इस वक्त शो के मेकर्स के साथ कानूनी मामले में फंसी हुई हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीम ने पलक को कानूनी नोटिस भेजा था कि पलक ने इस शो में रहते हुए दूसरे प्रोजेक्ट्स कर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। इसपर पलक ने इन दावों को गलत बताया, साथ ही TMKOC के मेकर्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रोडक्शन ने अभी तक उनका 21 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया है और तबियत ख़राब होने के बावजूद उन पर लंबे समय तक काम करने का दबाव डाला गया था।

