Jamshedpur : स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे का आयोजन शहर में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का एक शानदार उत्सव बनकर सामने आया। इस मेगा फैशन शो में जमशेदपुर सहित अन्य शहरों से आए नामचीन डिज़ाइनर्स, मॉडल्स, इन्फ्लुएंसर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की।इस फैशन रनवे में उभरते हुए एवं प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर आत्मविश्वास, ग्रेस और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। विभिन्न डिज़ाइनर्स की क्रिएटिव और बेहतरीन कलेक्शंस को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।
कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यूएमएएस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया, जिसके डायरेक्टर वसीम आलम एवं को-डायरेक्टर हुमा हैं। इस भव्य आयोजन के आयोजक चांद वर्मा एवं पी वंदना रहे। इनके बेहतरीन मैनेजमेंट और मजबूत टीमवर्क के कारण यह कार्यक्रम सफल रहा।इस कार्यक्रम की सफलता में मुख्य स्पॉन्सर बजाज चेतक का विशेष योगदान रहा। बजाज चेतक से एमके गुप्ता की उपस्थिति रही। आयोजकों ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वीआइपी मेहमानों में साधना कुमार, आशा सिंह, आरफिन अशरफ, मोंटी एवं डॉ. मेघा रानी शामिल रहीं।इस अवसर पर स्पेशल क्राउनिंग का सम्मान प्रियंबरी चटर्जी को प्रदान किया गया।वहीं विशेष अतिथि के रूप मेंस्वपना चटर्जी, कविता, नीलम, मोहम्मद अली, शोभना गुप्ता, विशाल सिंह, गुरूशरण सिंह, अमृता धनजल, रूपाली कर एवं मिस्टर शाहरुख की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में सोशल मीडिया जगत के चर्चित इंफ्लुएंसर्स सुबोध गोराई, जमशेदपुरवाला, तुषार दास गुप्ता, सन्नी तिवारी एवं मोंटी व्लाग्स ने अपनी उपस्थिति से शो की रौनक बढ़ाई।इस फैशन शो में भाग लेने वाले डिजाइनर्स मेंविशाल गोप, बेनू लमाई, वर्षा प्रिया, नमिशा सिंह, ज्योतिका सिंह, कृष्णा हांसदा, ड्रेस ड्रेसेज रेंटल, द जीआउट स्टोर, दलजीत कौर, अंजलि श्रीवास्तव, प्रियंका पांडे एवं नीलिमा हस्सा पुर्ति शामिल रहीं।
शो की शानदार कोरियोग्राफी अनुरागिनी तिर्की, रोहित कुमार तिवारी, सुदीप सिंह राजपूत एवं प्रिया खेस द्वारा की गई, जिसने रैंप परफॉर्मेंस को और भी प्रभावशाली बना दिया।कार्यक्रम के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया मेमोरी माकेर्ज स्टूडियो, शिवा (रुद्रा फोटोग्राफी), सागर गुप्ता, अभिषेक पांडे एवं अमृत (क्लिक ए वर्ल्ड) ने।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में टीम मेंबर्स श्वेता, राहुल एवं आकांक्षा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अतिथियों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के फैशन शो जमशेदपुर के युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं। भव्य लाइटिंग, शानदार म्यूज़िक और प्रोफेशनल रनवे ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनकर है, जिसने यह साबित कर दिया कि जमशेदपुर फैशन और टैलेंट के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

