Home » Jamshedpur Drowning: जमशेदपुर में स्वर्ण रेखा नदी में डूबने से मानगो के युवक की मौत, कुछ दोस्तों की भूमिका संदिग्ध

Jamshedpur Drowning: जमशेदपुर में स्वर्ण रेखा नदी में डूबने से मानगो के युवक की मौत, कुछ दोस्तों की भूमिका संदिग्ध

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो के आजाद बस्ती रोड नंबर 14 का रहने वाले एक युवक सलमान की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई है। युवक अपने 6 दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी बीच वह डूब गया।

बताते हैं कि उसके कुछ दोस्तों ने उसे नदी में गहरे पानी में नहाने के लिए उकसाया और जब सलमान डूबने लगा तो वह भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया है और परिजनों को सौंप दिया है। सलमान की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्कूल वैन चलाता था सलमान

बताते हैं कि शेख सलमान स्कूल की वैन चलता था। वह शनिवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। कुल छह दोस्त वहां पर थे। उनमें से कुछ दोस्तों ने सलमान को उकसाया कि वह नदी में गहरे पानी की तरफ जाए। सलमान नदी में कूद गया और गहरे पानी की तरफ चला गया।

भाग खड़े हुए उसे उकसाने वाले दोस्त

बीच धार में जब वह पहुंचा तो डूबने लगा। सलमान को डूबता देख उसके तीन दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। लेकिन, जिन दोस्तों ने उसे गहरे पानी की तरफ जाने के लिए उकसाया था। वह वहां से भाग खड़े हुए। सलमान के कुछ दोस्तों ने बताया कि उन्होंने भाग रहे युवकों को बुलाया और कहा कि आकर सलमान को बचाओ। लेकिन, उन लोगों ने कहा कि वह इन सब पचड़े में नहीं पड़ेंगे। दोस्तों ने प्रशासन को फोन करने को भी कहा। लेकिन, युवक वहां से भाग खड़े हुए और किसी तरह की मदद नहीं की। बाद में सलमान के तीन दोस्तों ने सलमान के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पहले से सभी से अपील की गई है कि कोई भी नदी में नहाने ना जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब भी वह लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि कोई भी अपने बच्चों को नदी की तरफ नहाने के लिए ना भेजे।

Read also – Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : सुरंग की तलाश

Related Articles

Leave a Comment