Home » Koderma Elephant Attack : कोडरमा में फिर दिखी हाथियों की दहशत, सुबह-सुबह महुआ चुन रही थी महिला को मार डाला

Koderma Elephant Attack : कोडरमा में फिर दिखी हाथियों की दहशत, सुबह-सुबह महुआ चुन रही थी महिला को मार डाला

by Birendra Ojha
Koderma Elephant Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिनों के अंदर हाथी तीन लोगों की जान ले चुके हैं। हालिया घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह गांव की है, जहां रविवार को सुबह में महुआ चुन रही सीता देवी (55) नामक महिला को हाथी ने सूंड से पटक-पटक कर मार डाला।

जानकारी के अनुसार, सीता देवी सुबह करीब 5 बजे महोदरा जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने उसे जमीन पर पटकते हुए पेट पर पैर रखकर कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद अन्य महिलाएं किसी तरह जान बचाकर भाग गईं।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। रेंज ऑफिसर रविंद्र कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता दी और शेष 3.75 लाख रुपये मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया। इधर, झरीटांड और ढेबुआडीह गांव में भी हाथियों का उत्पात जारी है।

शुक्रवार रात हाथी ने कई मवेशियों को कुचलकर मार डाला और गोशालाओं को तहस-नहस कर दिया था। गांव के बाहर बंधे पशु भी इसके शिकार बने। इससे पहले बुधवार को।मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में दो लोगों की मौत के घाट उतारने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक हाथी झुंड से बिछड़कर लगातार हमला कर रहा है, जबकि अन्य हाथियों का दल आसपास के जंगलों में डेरा डाले हुए है। वन विभाग की टीम लगातार प्रयास में जुटी है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण हाथियों को काबू करने में सफलता नहीं मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Read Also- Jharkhand Bureaucracy :  नौकरशाही : मैडम सर की गाड़ी

Related Articles

Leave a Comment